रिकांगपिओ, 26 अक्तूबर : नामांकन भरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि पिछले पांच साल से चली आ रही भाजपा की सरकार के कुशासन का खात्मा होने जा रहा है। नेगी ने कहा कि हिमाचल के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद सबसे पहले कर्मचारियों की ओपीएस को बहाल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लिखित में गारंटी दी है कि सत्ता में आने के बाद 10 दिन बाद ओपीएस को बहाल किया जाएगा। नेगी ने कहा कि जिला में नो मीन्स नो अभियान चला हुआ है, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा सरकार की है। मुख्यमंत्री जयराम दो बार किन्नौर आए थे लेकिन नो मीन्स नो आंदोलनरत लोगों से वार्तालाप नहीं की। नेगी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी सरकार से बिना एनओसी व स्थानीय लोगों से बिना विश्वास में लिए एमओयू साइन करने बारे में पूछने पर सरकार ने सकारात्मक जवाब नही दिया गया।
नेगी ने कहा कि परियोजना का एमओयू साइन वर्तमान सरकार करती है जबकि उन्होंने विपक्ष में रहते इसका विरोध किया है। नेगी ने कहा कि जिला में बीस हज़ार नोतौड़ के मामंले लंबित है। वर्ष 2013 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एफसीए 1980 को निरस्त कर नॉतोड़ देने का रास्ता साफ किया गया तथा नोटिफिकेशन व साढ़े सात हजार मामले को एनओसी दिलाई गई। भाजपा सरकार ने नॉतोड़ मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिससे किन्नौर ही नही पूरे जनजातिय क्षेत्रों के लोगों से अन्याय किया गया। नेगी ने कहा कि भाजपा की सोच सामंतवादी सोच है। गरीब भूमिहीन लोगों को भूमि का हक दिलाना नहीं चाहती।