शिमला, 20 अक्तूबर : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 17 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए है जबकि 5 का अभी भी इंतजार है। कांग्रेस ने वीरवार देर रात शेष 22 प्रत्याशियों में से 17 के नामों की सूची जारी कर दी है। किन्नौर, पांवटा साहिब, मनाली, जयसिंहपुर, हमीरपुर सीट पर अभी भी प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं हुए है।
उधर, कांग्रेस के सिटिंग विधायक जगत सिंह नेगी के टिकट पर भी फैसला नहीं हो पाया है। कांग्रेस ने चर्चित शिमला शहरी सीट पर हरीश जनारथा को प्रत्याशी घोषित किया है। हरीश जनारथा होलिलोज की पसंद हैं। वह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं। उन्होंने शिमला शहरी से पिछला चुनाव निर्दलीय लड़ा था और कम मतों से हार गए थे। कांग्रेस ने ऊना जिला के गगरेट और चिन्तपर्णी से दो पूर्व विधायकों राकेश कालिया और कुलदीप कुमार के टिकट काट दिए हैं। इन हलकों से नए चेहरे उतारे गए हैं।
बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 46 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी, जबकि 22 के नाम फाइनल नहीं किए गए थे। इनमे से अब 17 की सूची वीरवार देर रात जारी कर दी गई है।
ये है प्रत्याशियों की सूची
भरमौर – ठाकुर सिंह भरमौरी
इंदौर – मलेंदेर राजन
देहरा – राजेश शर्मा
जयसिंहपुर
सुलह – जगदीश
कांगड़ा – सुरेंद्र सिंह काकू
मनाली –
आनी – बंसीलाल कौशल
करसोग – महेश राज
नाचन – नरेश कुमार
जोगिंद्रनगर – सुरेंद्र पाल ठाकुर
धर्मपुर – चंद्रशेखर
सरकाघाट – पवन कुमार
हमीरपुर
चिंतपूर्णी – सुदर्शन सिंह
गगरेट – चैतन्य शर्मा
कुटलैह – देवेंद्र कुमार
बिलासपुर – बंबर ठाकुर
नालागढ़ – हरदीप सिंह बावा
पांवटा साहिब
शिमला- हरीश जनार्था
किन्नौर