सुंदरनगर (नितेश सैनी) : 7 से 12 वर्ष के बच्चो के लिए ललित नगर स्थित जुपिटर संस्थान में मेगा कलरिंग कांटेस्ट का आयोजन भी किया गया। जिसमे तकरीबन 240 बच्चों ने भाग लिया। वही बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने के मकसद से सिप अकैडमी चंडीगढ़ के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। जिसका शुभारंभ उपमण्डल अधिकारी राजीव कुमार ने किया।
इस मौके पर अकेडमी के चंडीगढ़ से आए हुए डायरेक्टर जगदीप सिंह ने अभिभावको को जानकारी दी कि किस तरह विभिन्न विधियों से ध्यान केंद्रित करते हुए बच्चों की याददाश्त व पढऩे की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर मास्टर आदित्य ने पुछे गए सवालो का जवाब अपने हुनर के बल पर चुटकियो में गणना कर सभी को हैरान कर दिया। यह जानकारी देते हुए संस्थान के एमडी रितू जोशी ने बताया की प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कारों की घोषणा एक सप्ताह बाद की जाएगी।