टीम (एमबीएम न्यूज): प्रदेश में रविवार को अलग-अगल परीक्षा केंद्रों में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। शाम तक परीक्षा को लेकर कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लिहाजा यह माना जा सकता है कि पुलिस महकमा इस परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक करने में कामयाब रहा है। राजधानी शिमला में सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षा का आयोजन हुआ। इसके लिए पुलिस महकमा पहले ही अभ्यार्थियों को तमाम जानकारी उपलब्ध करवा चुका था।
नाहन में भी परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। निजी शैक्षणिक संस्थानों के स्टाफ की भी परीक्षा के आयोजन को लेकर सेवाएं ली गई। चंबा में 4447 उम्मीदवार परीक्षा के पात्र थे, इसमें से 4386 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इसमें 964 महिलाएं भी शामिल रहीं।
उधर रिकांगपिओ में राजकीय महाविद्यालय में पुलिस कांस्टेबलों भर्ती के लिए लिखित परिक्षा करवाई गई। इस लिखित परिक्षा में विभिन्न क्षेत्रों से आए 546 लडक़े व लड़कियों ने पुलिस परीक्षा में भाग लिया। जिसमें किन्नौर जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए 442 लडके तथा 142 लड़किया शामिल हुए। दो लड़कियां चंबा जिला के लडकियों ने रिकांगपिओ में परीक्षा दी। बताया गया कि चंबा की रहने वाली इन दोनों लडकियों ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन चंबा में किया गया था, लेकिन रिकांगपिओं में जेबीटी की पढाई करने के कारण इन दोनों लड़कियों रिकांगपिओ में पुलिस देने की अनुमति प्रदान की गई।
इसी बीच सुंदरनगर में परीक्षा के लिए 11,020 अ यार्थी लिखित परीक्षा के लिए चयनित किए गए थे। जिसके लिए छह परीक्षा केंद्र स्थापित थे। सिरड़ा कालेज सरकारी क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने की दिशा में मंडी जिला में अग्रणी कॉलेज उभर कर सामने आया है।