बिलासपुर, 22 सितंबर : प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी के कार्यकाल को फिर बढ़ा दिया है। डॉ. सोनी अब 30 अप्रैल 2023 तक बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
बता दें कि अध्यक्ष पद पर उनका कार्यकाल 28 दिसंबर, 2022 को खत्म हो रहा था, लेकिन इससे पहले ही सोनी को सेवा विस्तार दिया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।