नाहन, 19 सितंबर : हिमाचल प्रदेश अग्निशमन संघ नाहन की बैठक का आयोजन सोमवार को प्रशामक रमेश चंद की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान नाहन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रशामक जोगिंद्र सिंह को प्रधान, विजय कुमार उप प्रधान, प्रेम सिंह सहायक सचिव, रविंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, परमेंद्र कुमार प्रेस सचिव, सरदारी लाल मुख्य सलाहकार व बलबीर सिंह संगठन सचिव चुने गए। इसके अलावा पवन कुमार, नीरज कुमार व मानसिंह सदस्य के तौर पर मनोनीत हुए।