शिमला, 16 सितंबर : गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले 7 सालों में लगातार वृद्धि हो रही है। 2014 में गैस सिलेंडर की क़ीमत जहां 410 रूपये थी तो आज बढ़कर 11 सौ के पार है। यह बात शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहीं। कांग्रेस ने इस दौरान खाली सिलेंडर को फूल मालाएं पहनाकर धुप अगरबती से पूजा कि ओर कहा कि उज्जवला स्कीम के नाम पर मुफ्त सिलेंडर क़ी बात करने वाली भाजपा क़ी सरकार में आज कीमतें आसमान में हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय स्मृति ईरानी सिलेंडर के दामों को लेकर हाय तौबा करती थी, लेकिन आज सिलेंडर की कीमतें 1100 से अधिक हो गई अब स्मृति ईरानी चुप क्यों हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल आ रहे हैं, लेकिन वो बताए कि प्रदेश को क्या दे रहे हैं। लोगों को गुमराह करने के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं।
लोग कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं क्योंकि लोग बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हो चुके हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी पर सभी लोगों की आस है और कांग्रेस पार्टी ने ही प्रदेश में विकास करवाया है, जबकि जयराम सरकार कांग्रेस के ही कार्यों के रिबन काट रहे हैं। भाजपा सरकार को कोई 5 काम बताने की चुनौती दी। मुख्यमंत्री न तो एयरपोर्ट बना सके और न ही कोई प्रदेश में कोई नया काम करने में मुख्यमंत्री कामयाब हुए हैं।
वंही कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लाम्बा ने कहा कि उज्जवला सिलेंडर आज खाली पड़े हैं क्यूंकि गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। 1 लाख 36 हजार उज्जवला सिलेंडर में से 2019 में 83 हजार सिलेंडर रिफिल करवाए गए जो 2021-22 में केवल 9 हजार ही भरवाये गए।
उन्होंने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्र में सभी महिलाएं बाहर निकलेंगी और स्मृति ईरानी को खाली सिलेंडर वापिस देंगी। लाम्बा ने कहा कि पीएम कि सिलेंडर सिंड्रेला हिमाचल आ रही हैं वह वापिस जाकर मोदी को सन्देश पहुंचाए की सिलेंडर ठंडे पड़े हैं।