ऊना, 14 सितंबर : थाना चिंतपूर्णी के तहत एक गांव की नाबालिग लड़की से दुराचार हुआ है। दुराचार करने का आरोप गांव के ही नाबालिग लड़के पर लगाया है। बताया कि दोनों ही क्षेत्र के एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि जब वह ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रही थी, तो गांव के ही लड़के ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता ने चिंतपूर्णी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।