सोलन, 10 सितंबर : पीजी कॉलेज सोलन में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संघ की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दया राम वर्मा को अभिभावक शिक्षक संघ का प्रधान चुना गया जबकि लगन सिंह को उप प्रधान की कमान सौंपी गई।
वहीं, डा. राजकुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, एनके वर्मा को सचिव, संजीव अवस्थी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। डा. जगदीश चौधरी, रंजीत शर्मा, पीयूष सेवाल, अमरप्रीत सिंह, प्रो रेणु बाला, प्रो धनश्याम सोनी, प्रो. अंकुर सूद, को नई कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
इस अवसर पर डिग्री कॉलेज सोलन की अध्यापक-अभिभावक संघ बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अभिभावक शिक्षक संघ नव नियुक्त प्रधान दया राम वर्मा ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संघ डिग्री कॉलेज सोलन में अपना योगदान देता रहेगा।
कॉलेज प्रिंसिपल ने भी नई कार्यकारिणी के गठन पर शुभकामनाएं दी और सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। अभिभावक शिक्षक संघ सचिव एनके वर्मा ने कहा कि पीजी कॉलेज सोलन में यदि कोई समस्या होती है तो उसे प्रमुखता से हल किया जाएगा।