शिमला, 10 सितंबर : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा के हिमाचल सरकार पर महिला विरोधी आरोपों के बाद भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैध ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अलका लांबा बिना तथ्यों के बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार ने महिलाओं के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
हिमाचल भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने प्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना और शगुन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं के विकास के लिए काम कर रही है अलका लांबा को भाजपा पर किसी भी प्रकार के आरोप लगाने से पहले अपना होमवर्क पूरा कर लेना चाहिए और सही तथ्यों की जानकारी ले लेनी चाहिए।