नाहन, 07 सितंबर: श्री ब्राह्मण सभा की नाहन इकाई का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। ये चुनाव 11 सितंबर 2022 को तय किया गया था। सभा की बैठक अध्यक्ष सुखदेव शर्मा के अस्वस्थ होने के कारण बुधवार को उप प्रधान बसंत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पारित प्रस्ताव में सदस्यों ने शहरवासियों को श्री वामन द्वादशी की शुभकामनाएं प्रदान की।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने 10 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष में व्यस्तता का भी जिक्र किया। इस पर सहमति जताते हुए उप प्रधान ने भी इस बात पर सहमति दी कि चुनाव को स्थगित किया जाए।
बैठक में विनोज शर्मा, शुभम शर्मा, संदीप शर्मा, राजेश कोशिश, अनिल शर्मा व कुलदीप शर्मा इत्यादि मौजूद थे। सभा के सचिव अनिल शर्मा ने ये जानकारी दी है।