हमीरपुर, 04 सितम्बर : जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर द्वारा दिए गए ब्यान में जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने कांग्रेस वर्कर्स को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के टिकट वितरण संबंधी भ्रामक प्रचार तुरंत बंद करें। प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक 1367 कांग्रेस सदस्यों के आवेदन जमा हुए हैं।
उम्मीदवारों के चयन का फैसला अब कांग्रेस हाईकमान के पाले में है। इस समय हिमाचल ने पार्टी को सत्ता में लाने का मन बनाया है। इस समय प्रदेश भर में कांग्रेस के हक में वातावरण बना हुआ है। इस नाजुक समय में समस्त कांग्रेस जन धैर्य का प्रमाण दें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में विधानसभा चुनावों के लिए मतदाताओं सूचियों का अंतिम रूप 10 अक्टूबर तक प्रकाशित किया जाएगा।
क्षेत्र से संबंधित मतदाता सूची में कोई भी नया नाम जुड़वाना हो या फिर किसी अ पात्र व्यक्ति का नाम कटवाना हो तो दावे एवं आपत्तियां 11 सितंबर 2022 को राज्य निर्वाचन विभाग के संबंधित स्थानीय चुनाव कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। वही, इनका निपटारा 26 सितंबर तक किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी कैडर को इस समय प्रभावित लोगों की सहायता करनी चाहिए।