शिमला, 25 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से की गई है। इस संबंध में वीरवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्ति आदेश भी जारी कर दी है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने सीएम जयराम ठाकुर को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं डॉ राजीव बिंदल को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, भाजपा के पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल एवं पवन राणा ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।
सुरेश कश्यप ने कहा कि सौदान सिंह का वर्किंग मॉड्यूल हमेशा संगठन के लिए एक प्लस रहा है, और हमने उनकी बैठकों से बहुत कुछ सीखा है।यह नियुक्ति हमारे संगठन को मजबूत और बेहतर बनाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सौदान सिंह की नियुक्ति से संगठन को लाभ होगा, और उनके साथ काम करना हमेशा सुखद रहा है। उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर हिमाचल में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे है।