शिमला, 25 अगस्त : शिमला भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों पर रणनीति बनेगी। बैठक में कांग्रेस से आए पवन काजल व लखविंदर राणा को क्या जिम्मेदारी दी जाए, इस पर चर्चा हो सकती है। वहीं विवादों में घिरी हिमाचल लोक सेवा आयोग की नियुक्तियों पर भी मंथन की उम्मीद है।
बैठक में आगामी चुनावों में किस की क्या भूमिका रहेगी, टिकट आवंटन के साथ पार्टी को एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर मंथन होगा। साथ ही Aims के उद्घाटन के लिए पीएम के दौरे व युवा मोर्चा के कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी।
वहीं भाजपा कोर ग्रुप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, मंत्री राजीव सहजल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा सहित 14 लोग उपस्थित हैं। जिनमें से अनुराग ठाकुर, संजय टंडन, डॉ. राजीव सैजल व शांता कुमार नहीं पहुंचे। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी बैठक में मौजूद हैं।