नाहन, 16 अगस्त: नवभारत युवा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा ने 15 अगस्त को 8वीं बार तिरंगा फहराया। 18 साल के हो चुके भावन मात्र 12 साल की उम्र में ही समाजसेवा से जुड़ गए थे।

हर साल राष्ट्रीय पर्व पर अदभुत कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इसमें बाकायदा तिरंगा लहराया जाता है। ध्वजारोहण के बाद भावन बच्चों की परेड की सलामी भी लेते हैं। खास बात ये रही कि इस बार एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का भी आयोजन किया गया। ये रैली पायल होटल से शुरू होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से गुजरी। रैली को लेकर आम जन मानस में भी खासा क्रेज था।
बता दें कि 2014 में भावन ने नाहन में हरिपुर सभा का गठन किया था। इस गठन का विस्तार नाहन यूथ यूनियन के रूप में किया। मौजूदा में नव भारत युवा संघ का संगठन चला रहे हैं। भावन की मानें तो संगठन का विस्तार 10 राज्यों व 3 केंद्र शासित प्रदेशों में हो चुका है।
गौरतलब है कि भावन के जोशिले भाषण भी प्रभावित करने वाले होते हैं। उनका कहना है कि देश में केवल शुद्ध राष्ट्रभक्ति के ऊपर बात होनी चाहिए। केवल तीन संकल्प ही भारत को पुनः दुनिया का महानतम राष्ट्र बना सकते हैं।