रिकांगपिओ, 05 अगस्त : भाजपा सरकार के तिरंगा कार्यक्रम पर विधायक जगत सिंह नेगी ने सवाल खड़े कर दिए है। विधायक जगत सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया कि राष्ट्रभक्ति के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो “घर घर तिरंगा” झंडा फहराने का कार्यक्रम शुरू किया उससे उन्हें कोई आपत्ति नही. , लेकिन यह बात साफ है कि पहले हमारे देश का तिरंगा झंडा खादी का हुआ करता था, लेकिन रातों-रात नियमों में बदलाव कर अब झंडा पॉलिएस्टर का बना दिया है।
नेगी ने कहा कि देश मे पॉलिएस्टर कपड़ा बनाने वाले उद्योग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र अम्बानी के है। इस तिरंगा झंडा कार्यक्रम में 20 करोड़ लोगों के घरों में तिरंगा झंडा लगाने का कार्यक्रम है। यानि कि इस कार्य में जुड़े उद्योगपतियों का अरबो रूपयों का कारोबार इस कार्यक्रम में होना है। वही खादी उद्योग से जुड़े आम आदमी, जो झंडे बनाने के कार्य करते हैं को रोजगार से वंचित किया जाना तय है।
उन्होने कहा कि आज देश मे देश भक्ति के नाम पर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से 100 फ़ीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया था, जो अब पिछले कई माह से बिना तिरंगा झंडा के है। ऐसे में इन लोगों की देश भक्ति कई नजर नही आती। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रताप नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव निर्मल नेगी सहित किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता केसर नेगी भी साथ थे।