रिकांगपिओ, 24 जुलाई : किन्नौर जनपद के पूह उपमण्डल की ग्राम पंचायत शलखर, लियो, चांगो, व नाको में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई कुहलोंव पेयजल योजनाओं के मरम्मत लिए प्रशासन ने 50 लाख की राशि जारी की है। जिला प्रशासन की ओर से राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से इन कुहलोंव पेयजल योजनाओं की मरम्मत तथा पुनः बहाली के लिए जल शक्ति विभाग को लगभग 50 लाख रुपये की राशि जारी की गई, ताकि क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई
कुहलोंव पेयजल योजनाओं की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित बनाकर इन्हें पुनः बहाल किया जा सके। प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि कुहलोंके निर्माण से प्रभावित किसानों व बागवानों को अपने सेब बागीचों व अन्य नकदी फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके, ताकि स्थानीय लोगों को सिंचाई के लिए कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।
सूरत नेगी ने कहा कि स्वयं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आंकलन करने के उपरान्त प्राथमिकता के आधार पर इन क्षतिग्रस्त कुहलोंव पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए यह राशि जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि शेष कुहलोंको हुए नुकसान की मरम्मतके लिए भी शीघ्र ही राशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष भी रखा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।