शिमला, 24 जुलाई : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हमीरपुर के नादौन से हुकुम सिंह बैंस को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। स्वर्गीय राकेश शर्मा बबली के आकस्मिक निधन से यह पद रिक्त हुआ है। प्रदेश भाजपा के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हुकुम सिंह बैंस किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थे। इस बीच सुरेश कश्यप ने कांगड़ा के पालमपुर से घनश्याम शर्मा को पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी नियुक्त किया। घनश्याम शर्मा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे।