दिल्ली, 21 जुलाई : द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति बन गई हैं। एक आदिवासी की बेटी के लिए देश भर में 104 विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर क्रॉस वोटिंग की और द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया। द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को मिलकर बधाई दी।
15वें राष्ट्रपति के चुनाव के प्रचार के दौरान ही ऐसा साफ़ दिखाई दे रहा था कि मुर्मू बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी।
बता दें कि बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था, जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा था।