सोलन, 18 जुलाई : सावन मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का उपवास रख कर भगवान शिव के मंदिरों में जाकर विधिवत शिव पूजन किया। जिला में एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर जटोली सहित जिला के अन्य शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को दूध, पानी, बेलपत्र, भांग, मक्खन धतूरा इत्यादि से विधिवत पूजा अर्चना की व सभी के लिए मंगल कामना की।
सावन माह को भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। मान्यता है कि जो भी इस माह सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते है। उनकी सभी मनोकामनाए पूर्ण होती है। कुंवारी युवतियों को सावन माह के सोमवार में उपवास रखने से अच्छे वर की प्राप्ति होती है। भगवान भोलेनाथ इस माह जल्दी से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने भोलेनाथ के प्रिय माह में प्रथम सोमवार को उपवास रखकर भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।