नाहन, 7 जुलाई: सिरमौर में पंचायत सचिवों की हड़ताल से पंचायत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पंचायतघरों में रोजाना दर्जनों लोग दैनिक कार्यों के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत पनार के प्रधान सुरेंद्र सिंह व बगड़ के प्रधान विजय ठाकुर ने कहा कि विकास कार्य तो पहले से ही बंद हैं, अब लोगों को प्रमाणपत्र, परिवार नकल व अन्य कार्यों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत प्रधानों ने कहा कि तुरंत ही सरकार को दखल देनी चाहिए। पंचायत सहायकों की उचित मांगे मान ली जानी चाहिए, ताकि लोगों को आगे परेशानी का सामना न करना पड़े।