बिलासपुर, 07 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में वीरवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि की अष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। विश्व वि हवन यज्ञ के साथ अष्टमी पूजन किया गया।
पंख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पूजा अर्चनाजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु अष्टमी पूजन के लिए मां के दरबार में पहुंचे। जहां पर श्रद्धालुओं ने माता का अष्टमी पूजन किया। वहीं अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना भी की।
पुजारी रमाकांत के अनुसार माताजी के अष्टमी पूजन का विशेष महत्व है कहते है कि अष्टमी का दिन मां का सर्वप्रिय दिन है। इसलिए अष्टमी के दिन माता को कड़ाह प्रसाद का भोग लगाया जाता है। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई।
गुप्त नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। मंदिर न्यास के द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं व श्रद्धालुओं की आस्था बनती है। माता के दरबार में लाइनों में ही दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को आराम से मां के दर्शन हो सके।