सोलन,06 जुलाई : अर्की उपमंडल के हनुमान बड़ोग में एक व्यक्ति को नींद में ही मौत आ गई। मृतक की पहचान कृष्ण चन्द पुत्र स्व0 चंदू राम के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस थाना दाड़लाघाट से पुलिस ने परिवार की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान शव पर चोट के निशान न पाये गये। पुलिस को रामकु देवी ने बताया कि मृतक कृष्ण चन्द इसका धर्म भाई था। जिसकी कोई संतान नहीं थी, वो अक्सर इसके घर आता जाता रहता था। हनुमान बड़ोग में कृष्ण चन्द भाई रती राम के पास रहता था। कृष्ण चन्द सोमवार को इसके घर आया था तथा खाना खाने के बाद ये सब सो गये थे। सुबह जब वो कृष्ण चन्द को चाय देने गई तो वो नहीं उठा। जिसकी जानकारी बेटे दिला राम को दी।
मृतक कृष्ण चन्द कुछ वर्षों से दमे की बीमारी से ग्रसित था, और दवाइयां खाता था। मृतक कृष्ण चन्द की मृत्यु पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया गया है। कंडाघाट पुलिस ने धारा 174 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत कार्यवाही अमल में है।