कांगड़ा/ आशीष शर्मा : जनपद के ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत भोलखास में ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार (35) पुत्र बनारसी दास निवासी भोलखास के रूप में हुई है।
मिली जानकारी अनुसार अश्विनी कुमार और ट्रैक्टर मालिक रविन्द्र राणा सोमवार शाम को एक साथ किसी कार्य के लिए गए थे। शाम को लगभग सात बजे अश्विनी कुमार ट्रेक्टर मालिक को घर छोड़ने नियाल गया। वहां पर अश्विनी कुमार व मालिक नीचे उतर गए। इतने में ट्रैक्टर खुद ही न्यूटल होने से चल पड़ा, तथा अश्विनी कुमार ट्रैक्टर के नीचे आ गया।
मालिक द्वारा शोर मचाने से लोग एकत्रित हो गए, तथा अश्विनी कुमार को बाहर निकाला। मालिक रविन्द्र राणा उसी समय अश्विनी कुमार को गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस थाना ज्वाली को इसकी सूचना उप प्रधान अशोक कुमार ने दी। ज्वाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।