नाहन, 27 मई : कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार के मामलों की पेशियों में जाने के लिए भी कांग्रेस के लोग हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते थे। तो आज वह किस मुंह से हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बारे में टिप्पणियां कर रहे है। यह बात सिरमौर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस के नेता बौखलाहट में अनेक प्रकार की अनाप-शनाप बयानबाजी में लगे हुए हैं। कांग्रेस के नेताओं से प्रदेश सहित जिला सिरमौर में अपना कुनबा संभल नहीं रहा है और आपस की लड़ाई ही चरम सीमा पर है। मगर इस बिखरे कुनबे को संभालने की बजाय कांग्रेसी नेता अनाप-शनाप बयानबाजी में लगे हुए हैं।
उन्होंने कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर रामलाल ने कहा था कि सिरमौर में भाजपा न किया। उनके बयान पर पलटवार करते हुए विनय गुप्ता ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए कार्य किया हैं। सिरमौर की बात की जाए तो धौलाकुआं में आईआईएम स्थापित करना, नाहन में मेडिकल कॉलेज बनाना, रेणुका डैम के लिए 70 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करवाना व पांवटा साहिब से गुमा तक एनएच का निर्माण करवाना भाजपा सरकार द्वारा सिरमौर जिला में किए गए विकासात्मक कार्यों की 4 सबसे बड़ी उपलब्धियां हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर पटलवार करते हुए बताया कि वह अपने शासनकाल की कोई 2 बड़ी योजनाओं के बारे में बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया। उन्होंने रेणुकाजी के विधायक को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि आज भी सिरमौर का रेणुका विधानसभा क्षेत्र सबसे पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी हार सामने देख कर अनाप शनाप नई बयनबाजी कर रहे हैं।
विनय गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा अग्नीपथ योजना को लेकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। अग्निवीर योजना के बारे में बताया कि यह योजना युवाओं के हितों की मध्यनजर रखते हुए बनाई गई है। इससे महज 17 साल की उम्र में ही युवक को रोजगार मिल जाएगा और जब वह अपनी 4 साल की नौकरी करके वापस आएगा तो सरकार उसे प्रदेश में भी रोजगार उपलब्ध करवाएगी।
विनय गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि यह एक ऐसी पार्टी हैं, जिसका हिमाचल में कोई अस्तित्व नहीं। पंजाब में जिस सरकार ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी, उनके अपने सीएम भगवंत मान लोकसभा उपचुनाव में अपनी एकलौती सीट से चुनाव हार गए हैं। हिमाचल की जनता ने हमेशा से दो पार्टियों को तवज्जो दिया हैं और इस बार भी ऐसा ही होगा। सिरमौर की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित हैं।