शिमला, 24 जून : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा शिमला पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 25 जून से 3 जुलाई 2022 तक राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (शिक्षा मंत्रालय) भाषा और संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा हैं। मेला गेयटी थिएटर और पदम देव परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोविन्द सिंह ठाकुर शिक्षा एवं भाषा-संस्कृति मंत्री करेंगे।
निदेशक भाषा व संस्कृति विभाग पंकज ललित ने बताया कि इस पुस्तक मेले में लगभग 43 जानेमाने प्रकाशकों द्वारा 63 से भी ज्यादा स्टाल्स लगाए जाएंगे। न्यास व अन्य प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित हिंदी,अंग्रेजी, हिमाचली,पंजाबी और उर्दू के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं की पुस्तकें मेले में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए विज्ञान,लोकप्रिय जीवनचरित, लोक-संस्कृति और भारतीय व मौजूद होंगी।
प्रतिदिन साहित्यिक सांस्कृतिक और सामाजिक विज्ञान, भारत-देश और लोग, राष्ट्रीय व आत्म विश्व साहित्य जैसे विषयों में गुणवत्ता और किफायती पुस्तकें बच्चों के लिए अनेक कार्यशालाएं व प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत न्यास द्वारा बच्चों के लिए प्रकाशित द्विभाषी पुस्तकों के साथ-साथ नई श्रृंखला इंडिया@75 भी मेले में प्रदर्शित की जाएगी जो पाठकों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और संघर्षों से परिचित कराती है। मेले का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा। मेले में प्रवेश निःशुल्क है व सभी के लिए किताबों पर विशेष 10% तक की छूट होगी।