• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / Big Breaking : मनाली शूटआऊट में पहले पत्नी के दोस्त को गोली, फिर खुद को उतारा मौत के घाट

Big Breaking : मनाली शूटआऊट में पहले पत्नी के दोस्त को गोली, फिर खुद को उतारा मौत के घाट

June 24, 2022 by MBM News Network

कुल्लू, 24 जून : पर्यटन नगरी मनाली में सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। होटल हिमालयन ओक (Hotel Himalayan Oak) में हुए गोलीकांड की वारदात में दो लोगों की मौत हो गई हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई हैं। 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली की दो महिलाओं ने होटल को लीज पर लिया था। बीती रात दोनों महिलाओं ने एक दोस्त को डिनर पर बुलाया था। रात को एक महिला उस दोस्त के साथ कमरे में ठहरी थी। इसी बीच दिल्ली से दोस्त के साथ ठहरी महिला का पति मौके पर पहुंच गया। पत्नी को अज्ञात व्यक्ति के साथ देख उससे झगड़ा करने लगा। महिला के पति ने आवेश में आकर पत्नी के दोस्त पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोस्त की मौत के बाद महिला के पति ने खुद को भी गोली मार दी है, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं महिला इस घटना में घायल बताई जा रही है। 

    एसपी गुरुदेव शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। शव को कब्जे में ले लिया गया है। उधर बताया जा रहा है कि वारदात आधी रात की है। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने मृतकों सहित घायल महिला की पहचान सांझा नहीं की है।     

Filed Under: कुल्लू, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022