• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / खाई में लुढ़की मंडी के CMO की गाड़ी, मंत्री ने काफिला रोककर की मदद…

खाई में लुढ़की मंडी के CMO की गाड़ी, मंत्री ने काफिला रोककर की मदद…

June 24, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 24 जून : मंडी जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा चंडीगढ़ से मंडी लौटते समय वीरवार देर रात परिवार सहित हादसे का शिकार हो गए। वहीं हादसे के समय मौके से गुजर रहे हिमाचल प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने अपने काफिले को रोक कर घायलों को रेस्क्यू कर स्थानीय अस्पताल भेजा।

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग भी वीरवार को चंडीगढ़ से भाजपा दल की बैठक से घुमारवीं वापिस लौट रहे थे।वहीं पुलाचर के समीप पहुंचने पर उन्हें पता चला कि एक गाड़ी ढांक से नीचे गिर गई है। दुर्घटना में कुछ लोग घायल हो गए हैं। इस पर मंत्री द्वार गाड़ी को रुकवा कर स्टाफ सहित घायलों की मदद की।

जानकारी के अनुसार सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा अपने निजी कार्य से चंडीगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान वीरवार को वापिस मंडी लौटते समय बिलासपुर जिला के स्वारघाट से लगभग 6 किलोमीटर पीछे गड़ामोड़ा के समीप उनकी निजी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के समय गाड़ी में देवेंद्र शर्मा के साथ उनका बेटा, पत्नी और पत्नी की बहन मौजूद थे।  बताया जा रहा है कि हादसे में गाड़ी में मौजूद लोग सुरक्षित हैं और मामूली चोटें आई हैं।

मामले की जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ से मंडी वापिस आते समय परिवार सहित उनकी निजी गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़कने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ी में बैठे लोगों का चेकअप मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया जाएगा। 

वहीं मामले पर विधायक सुंदरनगर एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जम्वाल ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही सीएमओ का परिवार सहित कुशलक्षेम जाना गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों को मौके से गुजर रहे खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा सहायता प्रदान की गई।

About नितेश सैनी

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022