• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / जयराम सरकार का कर्मचारियों को एक और तोहफा, राइडर पर अधिसूचना जारी

जयराम सरकार का कर्मचारियों को एक और तोहफा, राइडर पर अधिसूचना जारी

June 23, 2022 by MBM News Network

शिमला, 23 जून : चुनावी वर्ष में हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार ने कर्मचारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। राइडर के फेर में फंसे सरकारी विभागों के हजारों कर्मचारियों की मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। राज्य के वित्त विभाग ने राइडर को लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी है।

File Photo

अधिसूचना के मुताबिक 2 साल का नियमित सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को उच्च वेतनमान का लाभ मिलेगा। अहम बात ये है कि राइडर की इस अधिसूचना का लाभ जेओए आईटी को भी मिलेगा।

दरअसल कर्मचारी लंबे समय से राइडर संबंधी अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे थे। कर्मचारी महासंघ के साथ बैठक में सरकार की सहमति भी बनी थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग से फाइल ओके होने के बाद साइन करने के लिए मंगवाई थी। अब सरकार ने राइडर संबंधी अधिसूचना जारी कर कर्मचारियों को खुश कर दिया है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इसी साल शिमला में आयोजित हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में घोषणा की थी कि राज्य सरकार के जिन कर्मचारियों ने 3 जनवरी, 2022 से पहले नियमित सेवा का दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है और उन्हें उच्च वेतनमान का लाभ नहीं मिल सकता है, उन्हें अन्य कर्मचारियों के बराबर उच्च वेतनमान दिया जाएगा। उन्होंने कनिष्ठ कार्यालय सहायकों (आईटी) को दो साल की सेवा पूरी करने पर उच्च वेतनमान की भी घोषणा की थी।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022