शिमला, 23 जून: राजधानी शिमला के सदर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी संतोष पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। फिलहाल आरोपित युवक फरार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस 16 साल की एक लड़की ने शिमला में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता ने एक युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है कि संतोष कुमार नामक युवक का उसके घर आना-जाना था और उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हुई और बीते रोज उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
पीड़िता के मुताबिक उसने परिजनों से सारी बात सांझा की। परिजनों ने संतोष से सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। पीड़िता के मुताबिक बीती रात उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जांच अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध आईपीसी को धारा 376 व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।