• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / आम आदमी पार्टी का आरोप, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हल्कों में स्कूलों की बदहाल हालत

आम आदमी पार्टी का आरोप, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हल्कों में स्कूलों की बदहाल हालत

June 23, 2022 by MBM News Network

शिमला, 23 जून : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, बदहाल स्कूलों की स्थिति और शिक्षकों की कमी को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। आप ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों के कई सरकारी स्कूलों की हालत बदहाल है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने गुरुवार को शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि खुद मुख्यमंत्री के गृह विस हल्के सिराज के सरकारी स्कूलों की हालत खराब है। स्कूलों की इमारत टूटी-फूटी है और इनमें कोई साफ-सफाई नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि यही हालत भाजपा के सभी काबिना मंत्रियों के हल्कों में हैं। मंत्रियों के हल्कों में कई स्कूल जर्जर हालत में हैं, कहीं बच्चों के पानी पीने की व्यवस्था नहीं है, तो कहीं स्वच्छ शौचालय नहीं हैं।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि जब कैबिनेट मंत्री और खुद मुख्यमंत्री अपने क्षेत्रों के स्कूलों का हाल नहीं सुधार पाए तो पूरे हिमाचल के स्कूलों की हालत कैसे सुधारेंगे? उन्होंने कहा कि सताधारी भाजपा सरकार ने साढ़े चार सालों के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में क्या काम किया है ये आज जनता के सामने है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 722 सरकारी स्कूल एक कमरे में चल रहे हैं। वहीं दो हजार स्कूल एक शिक्षक के भरोसे है। कहा कि अगर सात साल में दिल्ली के सरकारी स्कूल बेहतर बन सकते हैं तो हिमाचल में भी ऐसा संभव है, लेकिन भाजपा व कांग्रेस ने इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी शिक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बदहाल स्कूलों को लेकर शिमला की सड़कों पर लगे बैनरों में आम आदमी पार्टी का कोई हाथ नहीं है। यहां की जनता अब स्कूलों को लेकर जागरूक हो गई है और ऐसे बैनरों के जरिए जनता का रोष सामने आ रहा है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022