• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / #HP : दाह संस्कार से लौट रहे लोगों की सड़क पर पलटी कार, 10-12 सवारों में से 5 की हालत नाजुक

#HP : दाह संस्कार से लौट रहे लोगों की सड़क पर पलटी कार, 10-12 सवारों में से 5 की हालत नाजुक

June 23, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 22 जून : मंडी जनपद के उपमंडल सुंदरनगर में अलसु के समीप सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। इसमें कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में 10 से 12 लोग सवार थे व 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सभी लोग श्मशान घाट में दाह संस्कार करने के बाद अपने घर गांव कोटलु और जावला लौट रहे थे। 

इसी दौरान अलसु के समीप पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से घायलों को तुरंत डेहर अस्पताल पहुंचाया। जहां से 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सुंदरनगर अस्पताल रेफर किया गया है। 

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने के कारण कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है।

About नितेश सैनी

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022