• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / #Nahan : आस्था स्पेशल स्कूल के बच्चों के साथ लम्हे बिता मनाया राजा स्व. वीरभद्र सिंह का जन्मदिन 

#Nahan : आस्था स्पेशल स्कूल के बच्चों के साथ लम्हे बिता मनाया राजा स्व. वीरभद्र सिंह का जन्मदिन 

June 23, 2022 by MBM News Network

नाहन, 23 जून : हिमाचल प्रदेश माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष इक़बाल चौधरी व वरिष्ठ पार्षद नाहन नगर परिषद योगेश गुप्ता की अध्यक्षता में स्व:राजा वीरभद्र सिंह जी का जन्मदिवस मनाया गया।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गणों द्वारा नाहन स्थित आस्था स्कूल में दिव्यांग बच्चों को फल व अन्य खाद्य सामग्री बांटकर मनाया गया। स्व: राजा वीरभद्र सिंह जी ने  जो योगदान इस देश प्रदेश व खासकर जिला सिरमौर व नाहन विधानसभा का विकास व दूरदराज के क्षेत्रों को विकसित किया, वह आज तक कोई नहीं कर पाया है। उनका योगदान कभी न भूलने वाला है व आधुनिक हिमाचल के निर्माता है, जिन्होंने हर कोने-कोने तक विकास की गंगा बहाई है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी आज स्व: राजा वीरभद्र सिंह जी का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्षद वीरेंद्र पासी पूर्व पार्षद कैप्टन सलीम संदीप शर्मा प्रेम सिंह बलदेव सिंह दिनेश ठाकुर करमदीप राणा व अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। 

Filed Under: राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022