• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / सराहां : स्कूल में बाउंड्री वॉल गिरने से मैदान में खेल रहे 2 छात्र जख्मी    

सराहां : स्कूल में बाउंड्री वॉल गिरने से मैदान में खेल रहे 2 छात्र जख्मी    

June 22, 2022 by MBM News Network

सराहां, 22 जून : मिडिल स्कूल बमयार बडयार में बाउंड्री वॉल गिरने से दो छात्र घायल हुए है। हादसे में एक छात्र का पांव फैक्चर हुआ है,जबकि एक छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के बाद स्कूल के छात्र मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान स्कूल की दीवार का हिस्सा अचानक ही धराशाई हो गया। करीब 57 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल की चपेट में दो छात्र आ गए। इसमें सातवीं कक्षा की महक पुंडीर तथा आठवीं कक्षा के पंकज घायल हुए। 

  तत्काल स्थानीय स्कूल के शिक्षकों ने दोनों घायल छात्रों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। साथ ही परिजनों को भी हादसे की सूचना दी। अस्पताल के डॉक्टरों ने महक पुंडीर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जबकि पंकज को मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया था। मगर पंकज के परिजनों ने उसे हरियाणा राज्य के पंचकूला की क्षेत्रीय अस्पताल सेक्टर 6 ले गए।

 वहीं, बुधवार को जिला सिरमौर प्राथमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक गुर जीवन शर्मा ने मौके का मुआयना किया। उपनिदेशक ने तकनीकी कमेटी को दीवार गिरने की जांच के आदेश भी दिए हैं। उपनिदेशक ने बताया कि स्कूल की दीवार गिरने से दो छात्र घायल हुए थे। जिसमें एक छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दूसरे का उपचार पंचकूला में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंकज के इलाज का खर्चा शिक्षा विभाग देगा।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022