• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / पांवटा साहिब में राहगीर को टक्कर मार तेज रफ्तार कार चालक फरार 

पांवटा साहिब में राहगीर को टक्कर मार तेज रफ्तार कार चालक फरार 

June 22, 2022 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 22 जून : पुलिस थाना  के तहत एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया, जबकि हादसे में राहगीर को चोटे आई है।

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि शाम को जब खाना खाने के बाद वह अपनी साइट पर सोने जा रहा था तो JC जुनेजा अस्पताल के गेट के समीप सड़क क्रॉस करते हुए एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। बातापुल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार व्यक्ति को बोनट पर लगभग 20 से 30 मीटर आगे ले गई। इस हादसे में समीम को सिर, माथे व टांग में चोटे आई है। 

वही अंधेरे का फायदा देख कर कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 304 व MV एक्ट की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Filed Under: हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022