• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / #Mandi : सोशल मीडिया से दूरी बना सिविल जज बहन का छोटा भाई बना HAS टॉपर

#Mandi : सोशल मीडिया से दूरी बना सिविल जज बहन का छोटा भाई बना HAS टॉपर

June 22, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 22 जून : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की परीक्षा में राज्य भर में पहला स्थान हासिल किया है। टॉपर अभिषेक बरवाल ने परीक्षा की तैयारी के लिए  सोशल मीडिया से किनारा कर लिया था। रोजाना 9 से 10 घंटे पढ़ाई कर ये मुकाम हासिल किया है।

प्रशासनिक अधिकारी बन अभिषेक का सपना शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का है। 20 नवंबर 1993 को जन्मे अभिषेक बरवाल मूलतः मंडी (Mandi) के संधोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरी के काल्तरी गांव के रहने वाले हैं। अभिषेक के पिता रविंद्र कुमार बरवाल जिला न्यायवादी के पद से रिटायर हुए हैं। माता कौशल्या बरवाल गृहणी है। बड़ी बहन सिविल जज के रूप में धर्मशाला में कार्यरत है। अभिषेक ने वर्ष 2015 में एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की है।


परीक्षा की तैयारी करते ही छोड़ दिया सोशल मीडिया का साथ

अभिषेक ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में तीन बार असफलता का सामना भी किया, लेकिन हार नहीं मानी। चौथी बारी में उन्होंने प्रदेश भर में टॉप किया है। अभिषेक ने बताया कि 2018 में जब परीक्षा की तैयारी करने की सोची तो उसी वक्त अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए। सिर्फ व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया, वो सिर्फ इसलिए ताकि जरूरी जानकारियों का आदान-प्रदान हो सके। 2020 में वन विभाग की परीक्षा में उत्तीर्ण कर लिया।

मौजूदा में अभिषेक को 11 मई 2022 को वन विभाग में बतौर HPFS अधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। अभिषेक का मानना है कि किसी व्यक्ति को हार नहीं माननी चाहिए, यदि वे मेहनत करते हैं तो एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की है सोच
अभिषेक ने एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में कहा कि बतौर प्रशासनिक अधिकारी हर क्षेत्र के लिए काम करना दायित्व होगा, लेकिन उनकी सोच शिक्षा के प्रति अधिक है। प्रदेश में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना और शिक्षा के बेहतरीन संचालन में आ रही कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। 

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022