• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य के प्रभारी बने विक्रमादित्य सिंह 

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य के प्रभारी बने विक्रमादित्य सिंह 

June 21, 2022 by MBM News Network

शिमला, 21 जून : अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत युवा रोजगार यात्रा के आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया है।
विधायक विक्रमादित्य सिंह को इस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।

कमेटी के अन्य सदस्यों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रघुबीर बाली को सह प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, आश्रय शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, एनएसयूआई के अध्यक्ष छत्तर सिंह व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभिषेक राणा को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

शुक्ला ने युवा रोजगार यात्रा के प्रभारी विक्रमादित्य सिंह से कमेटी के सदस्यों से विचार विमर्श इस यात्रा के आयोजन और मार्ग निर्धारित करते हुए इस सारे आयोजन की जानकारी उन्हें जल्द देने को कहा है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022