• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / #Mandi : सेब बागवानों को लाखों का चूना लगाने वाला वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

#Mandi : सेब बागवानों को लाखों का चूना लगाने वाला वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

June 21, 2022 by नितेश सैनी

मंडी, 21 जून : सराज क्षेत्र के सेब बागवानों को लाखों का चूना लगाने के मामले में वांछित आरोपी को पीओ सेल ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पर पुलिस थाना जंजैहली में दर्ज आईपीसी की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था। 

वहीं आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा चालान तैयार कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी थुनाग के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। ट्रायल के दौरान आरोपी कोर्ट से लगातार गैर हाजिर रहा और इस पर न्यायालय द्वारा उसे फरवरी 2022 में उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। 

इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ को लेकर विभिन्न जगहों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी बार-बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। इस पर पीओ सेल मंडी टीम एचएचसी मोहिंद्र सैनी, एचएचसी रवि कुमार, कांस्टेबल विवेक भंगालिया और दिनेश चौधरी ने आरोपी को पंजाब के ढकोली जीरकपुर में शगुन होटल के नजदीक गिरफ्तार किया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पीओ सेल टीम मंडी ने एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान विशाल सिंह चौहान पुत्र शिव सिंह चौहान निवासी धार शरगल डाकघर देवरी तहसील कोटखाई जिला शिमला के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को पुलिस थाना जंजैहली के हवाले कर दिया है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022