• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / ब्रेकिंग : नाहन में भिड़े कांग्रेस के दो गुट, माल रोड पर तनाव का माहौल

ब्रेकिंग : नाहन में भिड़े कांग्रेस के दो गुट, माल रोड पर तनाव का माहौल

June 20, 2022 by MBM News Network

नाहन, 20 जून : सिरमौर कांग्रेस में दो गुटों के बीच तनाव उपजा है। शहर के माल रोड पर पुलिस कंट्रोल के नजदीक दो गुटों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला रात साढ़े दस बजे तक चलता रहा । पुलिस द्वारा दो नेताओ को हिरासत में लेने के बाद मामला शांत हुआ।   

 मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के दोनों धड़े देर रात शिमला से नाहन की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच सिरमौर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर व पार्षद राकेश गर्ग (पपली) ने आरोप लगाया है कि सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह व पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने रास्ते में मारपीट की है। सिरमौर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर का कहना है कि दोनों ही गुटों की मेडिकल जांच होनी चाहिए। ठाकुर ने आरोप लगाया कि निहोग के नजदीक उन्हें गाड़ी से निकाल कर पिटा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी( मुख्यालय)मीनाक्षी के अलावा थाना प्रभारी भी पहुंचे।

अंतिम समाचार के मुताबिक पुलिस अधिकारियों के कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह व पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी से बात चलती रही। उधर, उप नेता प्रतिपक्ष हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि निहोग के समीप समीप कांग्रेस नेता रूपेंद्र ठाकुर व पार्षद राकेश गर्ग को गाड़ी से बाहर निकाल कर मारपीट की गई है। एक जानकारी ये भी सामने आ रही है कि पुलिस दो कांग्रेसी नेताओं को मेडिकल के लिए ले गई, जिन पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप है। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ तितर-बितर हो गई है। हाल ही में कांग्रेस का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में भी हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया था लेकिन इस बात का कतई भी अंदाजा नहीं लगाया जा रहा था कि कांग्रेस की धड़ेबाजी मार-पिटाई में बदल जाएगी।      

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022