• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / Timber Trail : 3 घंटे आसमान में लटके रहे 11 अनमोल जीवन, सीएम ने दिए हादसे की जांच के आदेश     

Timber Trail : 3 घंटे आसमान में लटके रहे 11 अनमोल जीवन, सीएम ने दिए हादसे की जांच के आदेश     

June 20, 2022 by MBM News Network

सोलन, 20 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार ने परवाणू के टिंबर ट्रेल केबल कार के अटकने की जांच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुमूल्य मानवीय जीवन की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार सदैव कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री आज सोलन के परवाणू स्थित टिंबर ट्रेल में केबल कार में फंसे सभी 11 यात्रियों को सुरक्षित बचाए जाने के उपरांत उपस्थित पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

जय राम ठाकुर ने इस घटना में सुरक्षित बचाए गए सभी 11 व्यक्तियों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समुचित पग उठाए जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर बचाव कार्य में योगदान देने वाली टिंबर ट्रेल होटल की टीम और एनडीआरएफ कर्मियों की टीम से भी बातचीत की और समय पर बहुमूल्य मानवीय जीवन बचाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, अन्य भाजपा पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, एनडीआरएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Filed Under: राजनैतिक, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022