• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / पांवटा साहिब : पेड़ पर आम तोड़ने चढ़े 34 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत 

पांवटा साहिब : पेड़ पर आम तोड़ने चढ़े 34 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत 

June 20, 2022 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 20 जून : पांवटा साहिब उपमंडल के बातामंडी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 34 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसा बातामंडी की बजाज कंपनी के सामने का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि व्यक्ति कंपनी के बाहर पेड़ पर कच्चे आम तोड़ने चढ़ा था। 

Demo Pic

इसी दौरान पेड़ के साथ लगी हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति आधे घंटे तक कंपनी के बाहर तड़पता रहा पर उसे कोई मदद न मिली। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने व्यक्ति को पेड़ के नीचे तड़पते देखा तो तुरंत 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक पेशे से टेम्पू चालक बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जीत सिंह (34) निवासी बोलियों के रूप में हुई है। वहीं सिनियर डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि व्यक्ति की मृत्यु करंट लगने से हुई है। जिसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022