• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / हिमाचल : स्वास्थ्य विभाग के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप पर डाली अश्लील वीडियो, FIR 

हिमाचल : स्वास्थ्य विभाग के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप पर डाली अश्लील वीडियो, FIR 

June 19, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 19 जून : स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर की कर्मचारी के खिलाफ महिला थाना में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बार-बार अश्लील सामग्री डालने पर मामला दर्ज करवाया है।         

Demo Pic

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेन्द्र कुमार अग्निहोत्री ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि टौणी देवी अस्पताल में तैनात कर्मचारी ने कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर तीन-चार बार अश्लील सामग्री डाली है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि उक्त कर्मचारी को ऐसा न करने की हिदायत देने के बावजूद भी उसने बार-बार कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील मैसेज किए है। अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा महिला थाना में कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिस पर महिला थाना ने धारा 37A आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बार-बार अश्लील सामग्री भेजी गई है और विभाग के द्वारा उक्त कर्मचारी को ऐसा न करने की हिदायत भी दी गई थी, लेकिन फिर भी नहीं मानने पर अब महिला थाना में उसके खिलाफ शिकायत दी गई है और स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय में भी इसकी शिकायत भेजी गई है।

वहीं इस बारे में एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि सीएमओ के द्वारा लिखित शिकायत के बाद महिला थाना में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Filed Under: क्राइम, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022