• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवक के खुलासे पर दिल्ली से नाइजीरियन गिरफ्तार 

चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवक के खुलासे पर दिल्ली से नाइजीरियन गिरफ्तार 

June 19, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 19 जून : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में बिक रहे चिट्टे की तस्करी के तार विदेशों से भी जुड़े हुए हैं। यह विदेशी तस्कर भारत में रहकर नशे की तस्करी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कोट कहलूर पुलिस ने एक नाइजीरियन को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।        

  इस विदेशी को कोट कहलूर पुलिस ने कुछ दिन पूर्व चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक के बयान पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विदेशी नाइजीरियन को 47.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है व इसे बिलासपुर लेकर आ गए हैं।        

Demo Pic

   मिली जानकारी के अनुसार 16 जून को निरीक्षक गौरव भारद्वाज प्रभारी थाना कोट ने एक युवक (23) अभिषेक पुत्र ईश्वर दास गांव परासदा हवाणी डाकघर रोपड़ी तहसील सरकाघाट (मंडी) को 16 ग्राम चिट्टा के साथ मुकाम गांव माजरा के समीप से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कोट कहलूर में मुकदमा दर्ज किया था।  

      इसके बाद आरोपी को न्यायालय से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह चिट्टा दिल्ली में एक विदेशी व्यक्ति से खरीदा है। इसी सूचना पर थाना कोट कहलूर से निरीक्षक/प्रभारी गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम संजय कुमार, मुख्य आरक्षी कुशल, आरक्षी निखिल आरक्षी अरुण कुमार दिल्ली के लिए रवाना हुए।    

  दिल्ली में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए एक विदेशी आरोपी गॉडफ्रेड पुत्र मेन्साह (घाना राष्ट्र) जो दिल्ली में किराए के कमरे में रह रहा था।      

  तलाशी के दौरान उससे 47.48 ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल फोन व 7 हजार भारतीय रुपये और चिट्टा तोलने वाली मशीन भी बरामद हुई। आरोपी को मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत लगातार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है, जो भविष्य में भी ऐसे ही जारी रखी जाएगी, ताकी नशा कारोबारियों पर नकेल कसी जा सके। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: क्राइम, दिल्ली, नेशनल, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, New Delhi News



Copyright © 2022