शिमला, 19 जून : राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित खिड़की की जाली को तोड़कर जबरन कमरे में घुसा। कमरे में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के रोश मचाने से वहां पर लोग आ गए और आरोपित वहां से भाग गया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह ढली थाना के तहत पड़ने वाले गांव में अपने पति के साथ रहती है। उसका पति बीते रोज घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उसके कमरे में जबरन घूसा। उसके साथ बदसलूकी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं ढली थाना के तहत पड़ने वाले जुन्गा में महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गांव के दो व्यक्तियों ने नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौच की। जब वह और उसका पति घर जा रहे थे तो उनका रास्ता रोका और मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।