• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / ठियोग में खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

ठियोग में खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

June 19, 2022 by MBM News Network

शिमला, 19 जून :  ठियोग उपमंडल में शनिवार देर रात एक ट्रक के खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज कुमार के तौर पर की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक (HP-63A -3053) चरैन के पास सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गया। इसकी सूचना देर रात को पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा ट्रक खाई में गिरा हुआ था। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तो इसमें एक ही व्यक्ति मौके पर मिला। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अंधेरा अधिक होने के चलते पुलिस को रेस्क्यू करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने बताया कि मृतक का ठियोग अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022