• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / मनाली की आंचल ने स्विट्जरलैंड की धरती पर लहराया तिरंगा, फतह की एललेनहार्न चोटी

मनाली की आंचल ने स्विट्जरलैंड की धरती पर लहराया तिरंगा, फतह की एललेनहार्न चोटी

June 19, 2022 by MBM News Network

मनाली, 18 जून : होनहार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर व ने स्विजरलैंड की चोटी एललेनहार्न में भारत का झंडा लहराया है। आंचल ठाकुर ने अपनी सफलता की खुशियां सोशल मीडिया में शेयर की। आंचल ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने भारतीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ 4 हजार मीटर ऊंची चोटी को फतह करने का अहसास अविश्वसनीय रहा। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं के इस विश्व रिकॉर्ड अभियान में राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर गर्व महसूस कर रही हूं। आंचल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व दोस्तों को दिया है। आंचल ने बताया कि हालांकि उन्हें स्कीइंग के ढलानों के ही अपने जौहर दिखाने का हुनर प्राप्त है, लेकिन यह अभियान भी उनके लिए रोचक रहा है। आंचल ने कहा कि जब 2018 में तुर्की में उन्होंने पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल जीता था। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी थी। 

आंचल ने बताया कि जब उन्होंने पीएम को बताया कि वह उस रोशन ठाकुर की बेटी है जिसने उन्हें मनाली के सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग सिखाई थी तो प्रधानमंत्री बहुत खुश हुए थे। आंचल ने बताया कि प्रधानमंत्री का हौसला अफजाई से उनके हौसले बुलन्द हुए हैं, और विदेश की धरती में दो गुना ताकत से अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने का प्रयास किया हैं।

आंचल ने बताया कि वह स्कीइंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाती रहेगी और देश का नाम रोशन करती रहेगी। आंचल ने बताया कि स्विजरलैंड में भी उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पैराग्लाइडिंग का अनुभव करवाने वाले आंचल ठाकुर के पिता रोशन ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बेटी आंचल पर नाज है।

Filed Under: कुल्लू, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022