• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / बनेठी में रोजाना 4 KM पैदल चल स्कूल आने वाली बेटी ने मेरिट में पाया पांचवा स्थान   

बनेठी में रोजाना 4 KM पैदल चल स्कूल आने वाली बेटी ने मेरिट में पाया पांचवा स्थान   

June 18, 2022 by MBM News Network

 नाहन,18 जून : एक अप्रैल 2005 को बनेठी के गौत गांव में सुरेंद्र सिंह गांव के घर में जन्मी अमिता ने जमा दो की परीक्षा में मेरिट हासिल कर इलाके को गौरवान्वित किया है। ग्राम पंचायत बनेठी उप प्रधान राज कुमार ने अमिता को 12वी कक्षा में 97.4% लेकर हिमाचल में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है।

नाहन-शिमला हाईवे पर बनेठी स्थित पाठशाला पहुंचने के लिए अमिता रोजाना चार किलोमीटर का सफर पैदल तय किया करती थी। बेटी की सफलता में पिता सुरेन्द्र सिंह का बड़ा योगदान रहा है। वो पेशे से कालाअंब में छोटे ट्रांसपोर्टर (Transporter) का काम करते है। पिता की कठिन मेहनत से बेटी ने समूचे प्रदेश में अपना डंका बजाया है। 

अमिता भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करनी चाहती है। उपप्रधान ने कहा कि वो बेटी को भविष्य में सहयोग  करने को तत्पर रहेंगे। 

Filed Under: मुख्य समाचार, युवा, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022