• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / मशोबरा से IGMC के लिए HRTC टैक्सी सेवा शुरू, 30 रुपए किराया

मशोबरा से IGMC के लिए HRTC टैक्सी सेवा शुरू, 30 रुपए किराया

June 18, 2022 by MBM News Network

शिमला, 18 जून : राजधानी शिमला से सटे मशोबरा से आईजीएमसी के लिए स्थानीय लोगों को अब सीधी एचआरटीसी टैक्सी सेवा मिलेगी। मशोबरा से आईजीएमसी के लिए शनिवार से एचआरटीसी की टैक्सी (टेंपो ट्रेवलर) सेवा शुरू हो गई है। ऐसे में अब मशोबरा से सीधे एचआरटीसी आने वाले मरीज टैक्सी के माध्यम से आ जा सकेंगे। यह टैक्सी सेवा लगभग 12 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 

File Photo

नगर निगम शिमला के पूर्व डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान ने हरी झंडी दिखाकर इस टैक्सी सेवा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि मशोबरा से शिमला जाने के लिए लोगों को लांग रूट की बसों में आना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों और स्कूली बच्चों को होती है। ऐसे में अब टैक्सी सेवा शुरू होने से लोग सीधा ही आईजीएमसी पहुंच पाएंगे। यही नहीं यह टैक्सी सेवा उन कर्मचारियों के लिए भी सुविधा होगी, जिनका शिमला शहर के लिए रोजाना आना जाना रहता है।

डिप्टी मेयर का कहना है कि पिछले काफी समय से लोग इस टैक्सी सेवा को शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब इसे शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों की यात्रा सुविधाजनक होगी। एचआरटीसी टैक्सी सेवा में प्रति व्यक्ति 30 रुपए एक तरफ का किराया निर्धारित किया गया है। वहीं टैक्सी की टाइमिंग सुबह 7.30 बजे से शुरू होगी। यह दिन भर आधे-आधे घंटे के अंतराल के बाद चलती रहेगी। शाम 8 बजे तक टैक्सी सेवा लोगों को मिलती रहेगी। 

गौर रहे कि अभी तक मशोबरा से शिमला आने के लिए लोगों को बसों का ही सहारा होता है। सुन्नीए तत्तापानी और करसोग जाने वाली अधिकतर बसों में लोगों को भीड़ अधिक होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब 20 सीटर टैक्सी सेवा शुरू होने से लोगों को फायदा होगा।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022