• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / शिलाई : कारपेंटर की बेटी को जमा दो की मेरिट में 9वां स्थान, रोजाना तय किया 10 KM पैदल सफर

शिलाई : कारपेंटर की बेटी को जमा दो की मेरिट में 9वां स्थान, रोजाना तय किया 10 KM पैदल सफर

June 19, 2022 by पंकज शर्मा

रोनहाट,19 जून: शिलाई उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरवा जुनेली की छात्रा ने छात्रा साक्षी जमा दो की परीक्षा में 483/500 (96.6%) अंक प्राप्त कर हिमाचल में 9 वां स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि पाठशाला में अध्ययनरत छात्रों में से 81.98% छात्र अनारक्षित वर्ग से है। अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित साक्षी ने मेरिट में स्थान हासिल कर इलाके को गौरवान्वित किया है। दुला राम व रूमा देवी  के घर जन्मी साक्षी प्रति दिन 10 किलोमीटर पैदल चलकर पाठसाला जाती थी। शुरू से ही पढ़ाई में छात्रा अवल रहना साक्षी का जुनून है। 

      दसवीं कक्षा में भी 88% अंक प्राप्त कर साक्षी ने हाल में ही पारितोषिक स्वरूप लैपटॉप प्राप्त किया था। दसवीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के उपरांत पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य केदार सूर्यवंशी ने साक्षी को विज्ञान  संकाय पढ़ने की सलाह दी थी ,फिर उसने  इसी पाठशाला में ही प्रवेश लिया। प्रधानचार्य की माने तो  प्रतिदिन पाठशाला की पढ़ाई के अतिरिक्त एक घंटा प्रातः व शाम को 3 घंटे कठिन परिश्रम के साथ- साथ घर के काम में माँ का सहयोग किया करती थी।

पिता दुला राम पेशे से कारपेंटर हैं, वहीं माता हमा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं प्रदान कर रही है। साक्षी का कहना है कि वो कठिन परिश्रम कर भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहती है। यही लक्ष्य रख कर दो वर्ष पूर्व आर्ट्स में प्रवेश लिया था। पाठशाला में 428/500 अंक प्राप्त करके सलोनी पुत्री जगत राम तथा 427/500 अंक प्राप्त करके शुभम पुत्र हेतराम क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे हैं।

Filed Under: मुख्य समाचार, युवा, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022