• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / सिरमौर कांग्रेस के विधि विभाग ने अग्निपथ योजना को बताया युवाओं के लिए अनुचित

सिरमौर कांग्रेस के विधि विभाग ने अग्निपथ योजना को बताया युवाओं के लिए अनुचित

June 18, 2022 by MBM News Network

नाहन, 18 जून: शनिवार को सिरमौर कांग्रेस के विधि विभाग की एक विशेष बैठक का आयोजन कांग्रेस भवन नाहन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिरमौर विधि के प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश इकाई अध्यक्ष आईएन मेहता व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह बैठक में विशेष तौर पर मौजूद रहे।

बैठक के उपरांत पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता भी की। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा सेना  भर्ती योजना अग्निपथ का विरोध किया गया। पदाधिकारियों ने युवाओं को भारतीय सेना में मात्र चार साल के लिए नियुक्ति देने को अनुचित ठहराया। इसके साथ ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के घोटालों को भी उजागर किया गया।

इस दौरान बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पतविंद्र सिंह, अनुराग शर्मा, नाहन के अधिवक्ता मोहम्मद इकबाल, प्रशांत ठाकुर, विकास ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, संजय थापा, जसप्रीत सिंह समेत कांग्रेस कार्यालय सचिव मनीराम पुंडीर इत्यादि मौजूद रहे।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022